Recents in Beach

Hindi pahelian बचचो की पहेली

 Hindi Pahelian बचचो की पहेली


एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे। लड़का डॉक्टर का बेटा था। पर डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था।
तो डॉक्टर कौन था?


वो क्या है जिसके पास एक आँख है फिर भी नहीं देख सकती?


ऐसी कौन सी खोज है जिसके कारण हम दीवार के पार भी देख सकते हैं?


अगर 2 + 6 + 10 + 14 + 18 + 22 + 26 + 3 0+ 34 + 38 = 200 हैं,
तो इनमे से ऐसे 5 नंबर चुनो जिनका कुल जोड़ 100 हो।


वो क्या है जो दो लोगों को बाँधता है पर छूता सिर्फ एक को है?


दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहाँ मैं नहीं जा सकती। मैं दुनिया के हर देश में जा सकती हूँ।
बस मैं अपने आप को एक कोने में रखती हूँ।
बताओ तो मैं कौन हूँ?


जितना आप आगे बढ़ाते हैं उतने पीछे छूट जाते हैं।
बताओ तो क्या है वो?


एक आदमी ट्रक चला रहा था। उसने ट्रक की लाइट भी नहीं चलाई हुई थी और चाँद भी नहीं निकला हुआ था। सामने एक औरत सड़क पार कर रही थी।
बताओ कि उसने औरत को कैसे देखा?

उत्तर:- क्योंकि दिन का समय था
 वो क्या है जो हमेशा बढ़ती है मगर कभी कम नहीं होती?


चिंकी के पिता के पाँच बच्चे हैं; नाना, नैनी, नीनी, नोनो। पाँचवे बच्चे का क्या नाम है?


एक टोकरी में 5 सेब हैं। 5 सेबों को 5 बच्चों में ऐसे बांटो के सबके पास 1-1 सेब हो और टोकरी में भी 1 सेब हो?


ऐसी क्या चीज़ है जो सिर्फ बोलने से ही टूट जाती है?


एक आदमी अपने हर जन्मदिन पर 1 रूपया जमा करता था। जब अपने 60वें जन्मदिन पर उसने पैसे गिने तो केवल 15 रुपये ही थे। ऐसा क्यों?


एक दूधवाले के पास 3 लीटर और 5 लीटर के ही बर्तन हैं और अगर उसे केवल 1 लीटर दूध अलग से निकालना हो तो वो क्या करेगा?


अगर आप एक अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक एक लालटेन और एक दिए के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएंगे?

वो क्या जिसमे 4 उँगलियाँ और एक अंगूठा है, पर उसमे जान नहीं है?


Post a Comment

0 Comments